[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पतंग लूट रहे बच्चे को कार ने मारी टक्कर:उछलकर बोनट पर गिरा, 40 फीट तक सड़क पर घसीटते हुए गया; सिर में गंभीर चोट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पतंग लूट रहे बच्चे को कार ने मारी टक्कर:उछलकर बोनट पर गिरा, 40 फीट तक सड़क पर घसीटते हुए गया; सिर में गंभीर चोट

पतंग लूट रहे बच्चे को कार ने मारी टक्कर:उछलकर बोनट पर गिरा, 40 फीट तक सड़क पर घसीटते हुए गया; सिर में गंभीर चोट

सीकर : पतंग लूटने के चक्कर में 7 साल का मासूम कार की चपेट में आ गया। कार की टक्कर से उछलकर पहले वह बोनट पर गिरा। फिर सड़क पर गिरा। इसके बाद घसीटता हुआ करीब 40 फीट दूर जाकर रुका। हादसे में मासूम के सिर में गंभीर चोट आई है।

घटना सीकर के लोसल थाना इलाके की 6 दिसंबर की शाम 4:39 बजे की है। बच्चे का जयपुर के SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। रविवार को घटना का CCTV फुटेज सामने आया।

SHO राकेश कुमार ने बताया- मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। घायल बच्चे का नाम शिवम बाकोलिया (7) पुत्र घासीराम निवासी वार्ड नंबर 10 है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

कार की टक्कर लगने के बाद शिवम करीब 40 फीट तक सड़क पर घसीटते हुए गया था।

घर से 500 मीटर दूर हुआ हादसा

फूफा श्रवण कुमार ने बताया- शिवम 6 दिसंबर को स्कूल से लौटने के बाद दोस्तों के साथ पतंग उड़ाने चला गया था। घर से 500 मीटर दूर सड़क पर वह एक कटी हुई पतंग को लूटने के लिए दौड़ा था। वह आसमान की ओर देखते हुए दौड़ रहा था। इस दौरान वह कार से टकरा गया।

हादसे के बाद ड्राइवर कार से उतरा और उसने भी मासूम को संभाला।
हादसे के बाद ड्राइवर कार से उतरा और उसने भी मासूम को संभाला।

बच्चे के पिता दो साल से लापता

शिवम के फूफा श्रवण कुमार ने बताया- आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन पहुंचे और उसे सीकर के SK अस्पताल ले गए। जहां से 7 दिसंबर को उसे जयपुर के SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया। शिवम के सिर में गंभीर चोट आई है, जिससे उसे बोलने में तकलीफ हो रही है। उन्होंने बताया कि शिवम तीसरी कक्षा का स्टूडेंट है। उसका एक बड़ा और एक छोटा भाई है। पिता घासीराम करीब 2 साल से लापता हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22