[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क हादसे में रोडवेज बस कंडक्टर की मौत:निजी वाहन से पहुंचाया डीबी अस्पताल, कोतवाली पुलिस ने मॉर्च्युरी में रखवाया शव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क हादसे में रोडवेज बस कंडक्टर की मौत:निजी वाहन से पहुंचाया डीबी अस्पताल, कोतवाली पुलिस ने मॉर्च्युरी में रखवाया शव

सड़क हादसे में रोडवेज बस कंडक्टर की मौत:निजी वाहन से पहुंचाया डीबी अस्पताल, कोतवाली पुलिस ने मॉर्च्युरी में रखवाया शव

चूरू : चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में अग्रसेन नगर रेलवे फाटक के पास शनिवार शाम सड़क हादसे में रोडवेज के बस कंडक्टर की मौत हो गई। हादसे के बाद निजी वाहन से बस कंडक्टर को डीबी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर रोडवेज के ट्रैफिक मैनेजर मनीष सांगवान व परिचालक सुनील शर्मा अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

जानकारी में सामने आया है कि सरदारशहर डिपो की रोडवेज बस सरदारशहर-जयपुर एयरपोर्ट तक चलती है। जो शनिवार को चूरू पहुंची थी और आगे जयपुर के लिए रवाना हुई थी। अग्रसेन नगर रेलवे फाटक के पास सीकर बाजोर निवासी बस कंडक्टर दयाल पूरी(32) ट्रोले को साइड बता रहा था। इसी दौरान वह बस और ट्रोले के बीच आने से दब गया और गंभीर घायल हो गया।

निजी कार ड्राइवर ने उसे डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रोडवेज के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना से हैड कॉन्स्टेबल सुभाषचंद्र मीणा अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है। रविवार सुबह मृतक के परिजनों के आने व मामला दर्ज होने के बाद शव के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22