[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू:0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को कलेक्टर ने पिलाई दवा, जिले भर में 2822 कर्मचारी फील्ड में तैनात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू:0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को कलेक्टर ने पिलाई दवा, जिले भर में 2822 कर्मचारी फील्ड में तैनात

पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू:0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को कलेक्टर ने पिलाई दवा, जिले भर में 2822 कर्मचारी फील्ड में तैनात

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान आज शुरू हो गया है। अभियान बूथों पर जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन की खुराक “दो बूंद” पिलाई जा रही है। 9 और 10 जुलाई को बूथ दिवस पर छूट गए बच्चों को टीका कर्मियों द्वारा घर घर जाकर पोलियो वैक्सीन की खुराक दी जा रही है।

सीएमएचओ डॉ विनय गहलोत ने बताया कि अभियान के दौरान जिले में जन्म से 5 वर्ष तक के कुल 122733 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाई जाएगी। इस के लिए जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, समेकित बाल विकास, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुर्वेद विभाग, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वयं सेवकों सहित कुल 2822 टीका कर्मियों पोलियो की दवा पिलाने में लगे हुए हैं। टीकाकर्मी 1078 स्थाई, 13 ट्रांजिट और 3 मोबाइल बूथों पर और 9 और 10 दिसंबर को 1390 टीमों का गठन कर, टीकाकरण से छूट गए बच्चों को घर घर जाकर पोलियो खुराक पिलाएंगे।

अभियान को लेकर जिला और ब्लॉक स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गए है। जिले में 48 कोल्ड चैन डिपो पर 97 कोल्ड चैन डिपो संचालकों, 153 क्षेत्र पर्यवेक्षकों, 77 सैक्टर प्रभारी अधिकारियों, 6 ब्लॉक स्तरीय नोडल ऑफिसर और 3 जिला स्तरीय अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। साथ ही डब्ल्यूएचओ के फील्ड मॉनिटर्स भी अभियान में मोनिटरिंग कर रहे हैं।

आरसीएचओ डॉ विशाल सिंह ने बताया कि निकटवर्ती देशों में अभी भी पोलियो के केस आ रहे है जिनसे अपने देश में संक्रमण की संभावना के मद्देनजर यह उप राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान का आयोजन किया जाना अतिआवश्यक है। उन्होंने जनसाधारण से अपील की, सभी अभियान में अपना सक्रिय योगदान दें और अपने जन्म से 5 साल तक के बच्चों को निकटवर्ती पोलियो बूथ पर लाये और पोलियो वैक्सीन की खुराक आवश्यक रूप से पिलाेए। जिससे बच्चों में पोलियो के विरुद्ध रोग प्रतिरोधक का सुरक्षा चक्र बरकरार रखा जा सके और वे इस घातक बीमारी से बचे रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22