[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर पहुंचे राहुल गांधी, गहलोत-डोटासरा ने किया स्वागत:6 घंटे कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप में रहेंगे; राजस्थान के नेताओं को नहीं मिलेगी एंट्री


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर पहुंचे राहुल गांधी, गहलोत-डोटासरा ने किया स्वागत:6 घंटे कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप में रहेंगे; राजस्थान के नेताओं को नहीं मिलेगी एंट्री

जयपुर पहुंचे राहुल गांधी, गहलोत-डोटासरा ने किया स्वागत:6 घंटे कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप में रहेंगे; राजस्थान के नेताओं को नहीं मिलेगी एंट्री

जयपुर : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार सुबह 1 दिन के दौरे पर रविवार सुबह करीब 7 बजे जयपुर पहुंचे। राहुल गांधी खेड़ापति बालाजी (सामोद) में कांग्रेस के ‘नेतृत्व संगम’ ट्रेनिंग कैंप में शामिल होंगे। 17 दिन पहले भी राहुल गांधी जयपुर आए थे। वो एक शादी समारोह में शामिल हुए थे।

राहुल गांधी का एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ( पीसीसी चीफ) गोविंद सिंह डोटासरा,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,उप नेता प्रतिपक्ष रमेश मीणा ने स्वागत किया। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को सूत की माला पहनाई। पीसीसी चीफ ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया।

एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को सूत की माला पहनाई। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने गुलदस्ता भेंट किया।
एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को सूत की माला पहनाई। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने गुलदस्ता भेंट किया।

कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे ट्रेनिंग में पहुंचेंगे और दोपहर 3 बजे वापस एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। नेतृत्व संगम में राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। कांग्रेस का यह ट्रेनिंग कैंप हर साल होता है।

दो साल पहले माउंट आबू में भी यह ट्रेनिंग प्रोग्राम हुआ था। माउंट आबू के स्वामी नारायण धर्मशाला में कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप में शामिल हुए थे। इस ट्रेनिंग कैंप में देशभर के चुनिंदा कांग्रेस नेता शामिल हो रहे हैं।

राजस्थान के कांग्रेस नेताओं को ट्रेनिंग कैंप में जाने की अनुमति नहीं

राजस्थान के कांग्रेस नेताओं को ट्रेनिंग कैंप में जाने की अनुमति नहीं है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित वरिष्ठ नेता एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करेंगे, लेकिन ट्रेनिंग सेशन में ये नेता साथ नहीं जा सकेंगे।

बता दें कि इस कैंप में अलग-अलग राज्यों के डेलिगेट्स हिस्सा लेते हैं। कांग्रेस के इन ट्रेनिंग कैंपों में कार्यकर्ताओं को पार्टी की मूल विचारधारा के बारे में ट्रेनिंग दी जाती है। इन कैंपों में चरखा चलाने के साथ कई तरह की एक्टिविटी करवाई जाती है। मुख्य फोकस गांधीवाद और कांग्रेस की विचारधारा पर रहता है। कांग्रेस ट्रेनिंग सेल लगातार कैंप लगाती है।

17 दिन पहले जयपुर में हुए एक शादी समारोह में भी राहुल गांधी पहुंचे थे।
17 दिन पहले जयपुर में हुए एक शादी समारोह में भी राहुल गांधी पहुंचे थे।

17 दिन पहले भी जयपुर आए थे राहुल

बता दें कि करीब 17 दिन पहले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा हरियाणा के एक बड़े चाय व्यापारी के बेटे की शादी में शामिल होने जयपुर आए थे। यहां संगीत और शादी में शामिल होने के बाद राहुल वापस लौट गए थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22