खराब हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग
खराब हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग
खेतड़ी : दुधवा के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर नीमकाथाना को पत्र लिखकर जनवरी 2023 में दो वर्ष पूर्व शीतलहर व पाळे से खराब हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की। ग्रामीणों हनुमान सिंह,नेतराम गराटी, रामअवतार ,हेमराज, मुकेश, हरीश खटाना व सहीराम ने बताया कि जनवरी 2023 में रबी फसल शीतलहर व पाळे की वजह से नष्ट हो गई थी। तत्कालीन राजस्थान सरकार ने इससे पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की घोषणा की थी। इसके तहत बुहाना ,चिड़ावा , झुंझुनूं ,मलसीसर तहसीलों में काश्तकारों को मुआवजे का भुगतान किया जा चुका है। जबकि खेतड़ी तहसील में ग्राम पंचायत दुधवा नांगलिया व तहसील के काश्तकारों को भुगतान नहीं किया गया है ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2094669

