[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में घर के बाहर खड़ी बोलेरो चोरी:बाहर गया था मालिक, सुबह लौटा तो चोरी की सूचना मिली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में घर के बाहर खड़ी बोलेरो चोरी:बाहर गया था मालिक, सुबह लौटा तो चोरी की सूचना मिली

सीकर में घर के बाहर खड़ी बोलेरो चोरी:बाहर गया था मालिक, सुबह लौटा तो चोरी की सूचना मिली

सीकर : घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी चोरी करने का मामला सामने आया है। गाड़ी का मालिक फतेहपुर में ऑटो लेकर गया हुआ था। इस दौरान रात को चोर गाड़ी लेकर भाग गया। मामला सीकर के सदर फतेहपुर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में सुरेंद्र कुमार (36) निवासी नयाबास फतेहपुर, सीकर ने बताया कि वह 4 दिसंबर को अपनी बोलेरो गाड़ी घर के सामने खड़ी कर ऑटो लेकर फतेहपुर गया हुआ था। वह रात को जब घर वापस लौटा तो घर के बाहर से बोलेरो गाड़ी गायब थी। जब उसने परिजनों को पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें भी नहीं पता की गाड़ी कौन ले गया।

सुरेंद्र कुमार ने गाड़ी की काफी जगह तलाश की ओर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के यहां भी पता किया लेकिन गाड़ी कहीं नहीं मिली। जिसके बाद उसने चोरी का मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई हरलाल सिंह कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin