[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नहर आंदोलन:सिंचाई तो दूर पीने का पानी भी नहीं मिल रहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नहर आंदोलन:सिंचाई तो दूर पीने का पानी भी नहीं मिल रहा

नहर आंदोलन:सिंचाई तो दूर पीने का पानी भी नहीं मिल रहा

चिड़ावा : सिंघाना रोड के लालचौक बस स्टैंड पर किसान सभा के बैनर तले यमुना नहर के लिए दिया जा रहा। अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 340वें दिन भी जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता बजरंगलाल बराला ने की। वक्ताओं ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र में लगातार भूजल स्तर गिरता जा रहा है। हालात बहुत ही ज्यादा खराब हो चुके हैं। सिंचाई तो दूर पीने का पानी तक नहीं मिल रहा। जिस कारण लोगों को खेत-खलिहान छोड़कर पलायन करना पड़ रहा है। केहरपुरा के विद्याधर झाझडिय़ा ने कहा कि नहर के नाम पर जनता के धैर्य की परीक्षा ली जा रही है। किसानों-ग्रामीणों का धैर्य जवाब देने लगा है। जल्द ही नहर की दिशा में सकारात्मक कदम नहीं उठाया जाता है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। पंचायतीराज चुनाव में मतदान का बहिष्कार भी किया जाएगा। किसी भी नेता को गांव में नहीं घूसने दिया जाएगा। धरने को नहर आंदोलन प्रवक्ता विजेंद्र शास्त्री, उप सचिव ताराचंद तानाण, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा सुनिता साईंपंवार, यात्रा संयोजक रणधीर ओला, सतपाल चाहर, कोषाध्यक्ष महेश चाहर, जसवंत यादव, प्रेम सिंह नेहरा, अमित कुमार, पवन मीणा, घीसाराम तानाण, कर्मवीर चाहर, सुरेंद्र कुमार, रामेश्वरी यादव, संतोष देवी, बादाम देवी, राजेश चाहर, नौजवान सभा के सौरभ सैनी, करण कटारिया, नोकराम योगी, अनिल कुमार, लीलाधर शर्मा, बनवारीलाल चाहर, प्रभुराम सैनी, धर्मपाल सिंह ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77