[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राइजिंग राजस्थान में रहेगी शेखावाटी की अहम भूमिका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राइजिंग राजस्थान में रहेगी शेखावाटी की अहम भूमिका

एमएसएमई कांक्लेव के जरिए राइजिंग राजस्थान की सफलता का होगा मूल्यांकन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी वहां का एमएसएमई सेक्टर होता है। भारत में कृषि के पश्चात सर्वाधिक रोजगार देने का कार्य एमएसएमई सेक्टर कर रहा है। इतना ही नहीं जीडीपी में भी इसकी भागीदारी 30% से ज्यादा है। झुंझुनूं लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल एवं सचिव सुरेंद्र केडिया ने जानकारी देते हुए बताया की शेखावाटी क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत 11 दिसंबर को एमएसएमई कॉन्क्लेव के लिए शेखावाटी क्षेत्र के बिसाऊ निवासी महेंद्र मिश्रा को एमएसएमई कांक्लेव के सफल आयोजन हेतु संयोजक नियुक्त किया गया है।

जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती झुंझुनूं शाखा की पीआरओ डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने बताया कि राजस्थान में होने वाले किसी भी इस तरह के इन्वेस्टमेंट समिट में पहली बार लघु उद्योग भारती को सह आयोजक की प्रमुख भूमिका प्रदान की गई है जो की संस्था के लिए गौरव की बात है।

एमएसएमई कॉन्क्लेव के कन्वीनर महेंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि लघु उद्योग भारती को सहयोगी बनाने का ही परिणाम है कि इस एमएसएमई कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए राज्य सरकार की अपेक्षा से चार गुना से अधिक उद्यमियों ने इस कॉन्क्लेव में भाग लेने हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस कारण एक सप्ताह पूर्व ही इसका रजिस्ट्रेशन रोक दिया गया है। प्रतिभागीओं के भाग लेने की सीमित व्यवस्था होने के कारण रजिस्ट्रेशन बंद करने का निर्णय लेना पड़ा।

विदित है कि राइजिंग राजस्थान के तीन दिन के कार्यक्रम के दौरान वहां पर एक एग्जीबिशन भी आयोजित की जाएगी जिसमें 14 से अधिक देश की कंपनियों सहित देश के सभी नामी कंपनियां भाग लेगी निर्यातको को इस तरह की एग्जीबिशन के जरिए अपने व्यापार को बढ़ाने हेतु बहुत बड़ी उपलब्धि इसके माध्यम से मिल सकेगी।

आगामी 9, 10 एवं 11 दिसंबर को होने वाले राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट सबमिट एमएसएमई कांक्लेव मैं झुंझुनूं जिले के सैकड़ो की संख्या में उद्यमी भाग लेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77