कान्हा पहाड़ी में खनन का विरोध:बंद करवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे, पूर्व मंत्री गुढ़ा बोले – बंद नहीं किया तो शहर बबार्द हो जाएगा
कान्हा पहाड़ी में खनन का विरोध:बंद करवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे, पूर्व मंत्री गुढ़ा बोले - बंद नहीं किया तो शहर बबार्द हो जाएगा

झुंझुनूं : शहर के आबादी इलाके से सटी काना पीर पहाड़ी में हो रहे खनन कार्य को लेकर शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पूर्व राजेन्द्र सिंह गुढ़ा और मदरसा बोर्ड के चयेरमैन एमड़ी चोपदार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग दोपहर 2 बजे काना पहाड़ी के खनन क्षेत्र में पहुंच गए। नारेबाजी करने लगे। खनन कार्य को बंद करवा दिया।
उसके बाद धरने पर बैठकर खनन कार्य बंद करने की जिद करने लगे। सूचना पर सीओ सिटी वीरेंन्द्र कुमार शर्मा, एसडीएम हवा सिंह यादव, एमई, कोतवाली थानाधिकारी पवन चौबे पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।लोगों से समझाइस का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।
पूर्व राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि यहां खनन कार्य बरसों से बंद था। प्रशासन ने वापस लीज को चालू करवाया है। इसको बर्दास्त नहीं किया जाएगा। यहां आबादी है। किसी सूरत में यहां खनन नहीं होने देंगे। उन्होंने प्रशासन से कहा कि यहां पर किसी भी प्रकार का खनन नहीं होने देंगे। ब्लास्टिंग पर रोक लगाने की मांग की। जब तक बंद करने आदेश जारी नहीं होने धरना जारी रहेगा।
ख़ादिम तगाला ने कहा कि प्रशासन ने पहाड़ी पास बसी आबादी का ध्यान नहीं रखा। हर रोज यहां ब्लास्टिंग हो रही है। जब ब्लास्टिंग होती है तो लगता है। कोई भूकंप आ गया हो। असलम मिर्जा ने बताया की हमारे मकान पहाड़ी 300 मीटर की दूरी पर है। पुरी रात खनन का काम होता है। मशीनों की आवाज होती है। आवाज के कारण लोगों रात को सोना भी दुभर हो गया है। यूनुस भाटी ने कहा कि ब्लास्टिंग से धूल मिट्टी बहुत उड़ती है। इससे लोगों सांस लेने में दिक्क़त हो रही है। इब्राहिम खान बताया की प्रशासन के गलत निर्णय के कारणों शहर के लोग परेशान हो रहे। इतनी घनी आबादी में ब्लास्टिंग के इजाजत कैसे दे दी। यह आम लोगों जीवन के साथ खिलवाड़ हैं। इसको बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
आमीन भाटी ने बताया कि पहाड़ी के पास घनी आबादी है। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
इम्तियाज तगाला ने बताया कि ब्लास्टिंग से आसपास के घरां में दरार आ गई है। स्थानीय लोग डर के साए में जी रहे है।
पार्षद मकबूल हुसैन ने बताया कि अगर खनन कार्य बंद नहीं हुआ तो शहर बर्बाद हो जाएगा। धरने पर बड़ी संख्या में लोग अभी भी रूक हुए है। लोगां का कहना है कि जब तक खनन कार्य बंद नहीं होगा धरने से नहीं उठेंगे। इस दौरान खादिम हुसैन, युनूस भाटी, अब्बास भाटी, इदरीश, अहमद चेजारा, इमरान, जाहिर भाटी, आमीन भाटी, इकराम भाटी, आजम अली, पूरणमल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।