[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओ.पी.खेतान मेमोरियल फाउंडेशन मुंबई के सौजन्य से एसपी शरद चौधरी ने जरूरतमंदों को बांटी कंबले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ओ.पी.खेतान मेमोरियल फाउंडेशन मुंबई के सौजन्य से एसपी शरद चौधरी ने जरूरतमंदों को बांटी कंबले

ओ.पी.खेतान मेमोरियल फाउंडेशन मुंबई के सौजन्य से एसपी शरद चौधरी ने जरूरतमंदों को बांटी कंबले

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्थान के तत्वाधान में जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी के सानिध्य में शहर के मोदी रोड मुकुंद सेवा सदन समीप के जरूरतमंद चिन्हित लोगों को ओ.पी.खेतान मेमोरियल फाउंडेशन मुंबई के प्रबंध संरक्षक अक्षत अशोक कुमार खेतान के सौजन्य से पाटोदिया ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर में कंबलो का वितरण किया गया।

इस अवसर पर श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्थान के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान, सुनील तुलस्यान, सीए पवन केडिया, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष संपत चुड़ैलावाला, श्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, पूर्व पार्षद अजय तिवाड़ी, पाटोदिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के जुगल किशोर पाटोदिया, मोनु एवं सोनु पाटोदिया सहित अन्य जन उपस्थित थे जिन्होंने एसपी शरद चौधरी का साफा एवं दुपट्टा ओढाकर माल्यार्पण के साथ प्रतीक चिन्ह भेटंकर स्वागत अभिनंदन किया।

विदित है कि श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में हर वर्ष हजारों की संख्या में वितरण की जाने वाली कंबलों में उदारमना भामाशाहो मैं प्रमुख रूप से सहयोगी श्री ओपी खेतान मेमोरियल फाउंडेशन मुंबई के सौजन्य से भी सर्दी के मौसम में असहाय वर्ग हेतु कंबलो का वितरण किया जाता रहा हैं।

इस अवसर पर ट्रैफिक इंचार्ज हरफूल सिंह, दीपक शर्मा एवं विमल कुमावत सहित अन्य जन उपस्थित थे जिन्होंने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22