चिड़ावा को न्यायालय की सौगात, क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल
चिड़ावा को न्यायालय की सौगात, क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल
चिड़ावा : राजस्थान सरकार ने चिड़ावा में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का नया न्यायालय सृजित और स्थापित करने की घोषणा की है। यह कदम न्याय प्रक्रिया को सरल बनाने और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। भाजपा जिला महामंत्री, राजेश दहिया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्य सरकार का इस निर्णय के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। यह न्यायालय न केवल चिड़ावा के नागरिकों को सुलभ न्याय दिलाने में मदद करेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी मील का पत्थर साबित होगा। दहिया ने इसे चिड़ावा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की न्यायिक जरूरतें पूरी होंगी। इस खबर से चिड़ावा और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह और हर्ष का माहौल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093437


