[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्टार्ट डंपर का बोनट खोलकर चैक कर रहे ड्राइवर की कंबल पंखे में फंसी, मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्टार्ट डंपर का बोनट खोलकर चैक कर रहे ड्राइवर की कंबल पंखे में फंसी, मौत

स्टार्ट डंपर का बोनट खोलकर चैक कर रहे ड्राइवर की कंबल पंखे में फंसी, मौत

उदयपुरवाटी : छापोली की पहाड़ियों में स्थित बालाजी क्रेशर पर मंगलवार को डंपर ठीक करते समय हुई दुर्घटना में ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लक्षमणगढ़ के नजदीक मिर्जवास निवासी अर्जुन सिंह (62) पुत्र देदराज जाट बालाजी क्रेशर पर डंपर से पत्थर डालने का काम करता था। क्रेशर संचालक रणवीर सिंह धायल के मुताबिक मंगलवार को अर्जुन सिंह को लगा कि डंपर के इंजन में कुछ खराबी है। तब उसने चालू इंजन में बोनट उठाकर देखा तो पानी लीकेज था।

डंपर के इंजन में हल्की खराबी थी जिसको ठीक करने के लिए वह ज्यों ही झुका तो उसके गले में डाली हुई कंबल डंपर के पंखे में उलझ गई और वह फंस गया। डंपर से आवाज सुनकर नजदीक पानी डाल रहे युवक ने भागकर डंपर के इंजन को बंद किया। ड्राइवर अर्जुनसिंह को उदयपुरवाटी सीएचसी लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को सीएचसी स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक का बेटा गुजरात रहता है। उसके आने के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम होगा। डीएसपी अनुज डाल के मुताबिक अभी तक किसी प्रकार की रिपोर्ट नहीं दी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad