[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : झुंझुनूं निवासी सूरत प्रवासी संजय एवं सीए सुमंत जालान से मिले डॉक्टर तुलस्यान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : झुंझुनूं निवासी सूरत प्रवासी संजय एवं सीए सुमंत जालान से मिले डॉक्टर तुलस्यान

झुंझुनूं निवासी सूरत प्रवासी संजय एवं सीए सुमंत जालान से मिले डॉक्टर तुलस्यान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : सामाजिक कार्यकर्ता डॉ डीएन तुलस्यान ने अपने सूरत प्रवास के दौरान बुधवार को संजय जालान सुपुत्र स्वर्गीय बद्री प्रसाद जालान से शिष्टाचार भेंट की। डॉ डीएन तुलस्यान ने बताया कि संजय जालान जो की झुंझुनू में आदर्श बाल निकेतन स्कूल एवं सेठ मोतीलाल कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं के साथ वे उनकी अलग-अलग फैक्ट्रियों में गए जहां संजय ने अपनी 1990 से लेकर अब तक की पूरी व्यापार यात्रा का विवरण साझा किया।

निश्चय ही जैसा की कहावत है कि झुंझुनू के पानी में दम है, जहान में झुंझुनू एक है, इसका व्यक्ति कहीं भी चला जाए अपनी पहचान अपने बलबूते पर जरूर बनाता है यह बात संजय जालान ने चरितार्थ की है। उन्होंने अपनी मेहनत के बदौलत आज सूरत में एक विशिष्ट मुकाम हासिल किया है। समाज सेवा, सामाजिक सरोकारों में आज उनका नाम आदर के साथ लिया जाता है चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, धार्मिक कार्यक्रम हो या अन्य कोई अवसर हो वह सब में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं।

उनकी कडोदरा स्थित फैक्ट्री माधव प्रोसेसर्स प्राइवेट लिमिटेड में आयुष संजय जालान, वैभव चौधरी, नितिन प्रदीप जालान एवं अजय चौधरी के सानिध्य में संजय बद्री प्रसाद जालान को डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था का प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं अर्पित की।

इसी दिवस पर व्हाइटलोटस इंडस्ट्रीज लिमिटेड पलसाना सूरत में संजय जालान के छोटे भाई सीए सुमंत जालान से भी मिलना हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22