[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा नगर मंडल की संगठन पर्व कार्यशाला संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा नगर मंडल की संगठन पर्व कार्यशाला संपन्न

भाजपा नगर मंडल की संगठन पर्व कार्यशाला संपन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री कृष्णा पुस्तकालय विवेकानंद चौक में नगर मंडल चिड़ावा की संगठन पर्व कार्यशाला नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मंचासिन मुख्य वक्ता संगठन पर्व मंडल प्रभारी नीता यादव, मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पवन मावंडीया , पूर्व मंडल अध्यक्ष बैजनाथ मोदी, महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष उमा शर्मा ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करके पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे संगठन पर्व के विषय में विस्तार से कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई।

बैठक में मंडल के तीनों शक्ति केंद्र कोर्ट रोड ,विवेकानंद चौक एवं श्याम मंदिर के शक्ति केदो के ऊपर शक्ति केंद्र संयोजक संगठन पर्व सहायक एक संगठन पदाधिकारी तीन लोगों की टोली बनाकर 2 दिसंबर 2024 तक अपने-अपने शक्ति केंद्रो में निहित बूथ के अध्यक्ष का एवं बूथ कमेटी के 11 सदस्य समिति का गठन का कार्यक्रम तय करके जिम्मेवारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन मुकेश खंडेलवाल ने किया।

कार्यक्रम में सक्रिय सदस्यता अभियान संयोजक रविकांत शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ बी एल वर्मा, संतोष सैनी, डॉक्टर शंभू पवार, मनोहर लाल जांगिड़, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़, एससी मोर्चा अध्यक्ष अशोक महारानियां, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष मोहित तांमडेत, मुकेश जअलिंद्र, मंडल उपाध्यक्ष रिंकू शर्मा, नरेंद्र गिरधर, मंडल मंत्री सुशील डाबला, रजनीकांत मिश्रा, राजेश वर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, सुनील छिपी, विश्वनाथ स्वामी, विद्याधर सैनी, संदीप अडावतिया, पार्षद गंगाधर सैनी, अमर सिंह कॉकचा, उमेश टेलर, सुभाष शर्मा ओजटूवाला, रवि शंकर कांगड़ा, राजकुमार गजराज, आशीष वर्मा हरिकिशन शर्मा, मन्नालाल वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles