[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आगजनी से परिवार पर दो वक्त की रोटी तथा रात बिताने का संकट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

आगजनी से परिवार पर दो वक्त की रोटी तथा रात बिताने का संकट

आगजनी से परिवार पर दो वक्त की रोटी तथा रात बिताने का संकट

पिलानी : कस्बे के गणेश कॉलोनी में एक घर में आग लगने से घर के कमरों में दरारें आ गई तथा सारा सामान जल कर राख हो गया। फायर टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग इतनी भयंकर थी कि घर का सारा सामान जल कर राख हो चुका था तथा कमरों की दिवारें तथा छत टूट गई। दुर्घटना से परिवार पर रात बिताने तथा रोजी रोटी का संकट गहरा गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव ढंढार निवासी शंकर लाल शर्मा बिट्स में दैनिक मजदूरी करता है तथा गणेश कॉलोनी में किराए पर मकान लेकर अपने परिवार सहित निवास करता था। गुरुवार को करीब साढे तीन बजे वह नौकरी पर गया हुआ था तथा पत्नी बेटे को स्कूल से लाने गई थी। पिछे से घर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई । आस पास के लोगों ने घर से निकल रही लपटों तथा धुंए को देख कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। विद्या विहार नगर पालिका टीम की दो गाडियां मौके पर पहुंची तथा किसी प्रकार आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग बुझाई गई तब तक घर के तीनों कमरों में रखा सारा सामान राख हो चुका था। आग से घर में रखे पहनने, ओढने के कपडे,राशन का सामान सहित सब कुछ जल गया। आग इतनी भयंकर थी कि कमरों की छत तथा दिवारों भी टूट गई। दुर्घटना से शंकर लाल के परिवार पर दो वक्त की रोटी तथा रात बिताने का संकट खड़ा हो गया है।

परिवार की मदद करने पहुंचे लोग

पिलानी. कस्बे के गणेश कॉलोनी में गुरुवार को आगजनी से परेशानी में आए परिवार की मदद करने के लिए कई लोग आगे आए हैं। कस्बा निवासी एक परिवार ने गुप्त 11 हजार व हरि सिंह सांखला ने 5100 सौ रुपए व अनाज बोरी की आर्थिक सहायता भेंट की है। इसी प्रकार एक अन्य व्यक्ति ने राशन सामग्री, सर्दी के बचाव के लिए गर्म कपड़े तथा नगदी भेंट कर परिवार को राहत पहुंचाई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77