[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में इलेक्ट्रॉनिक शॉप में चोरी:छत पर लगी टीन शेड तोड़कर घुसे चोर, हजारों का कैश और सामान चोरी कर भागे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में इलेक्ट्रॉनिक शॉप में चोरी:छत पर लगी टीन शेड तोड़कर घुसे चोर, हजारों का कैश और सामान चोरी कर भागे

सीकर में इलेक्ट्रॉनिक शॉप में चोरी:छत पर लगी टीन शेड तोड़कर घुसे चोर, हजारों का कैश और सामान चोरी कर भागे

सीकर : इलेक्ट्रॉनिक दुकान के ताले तोड़कर हजारों का कैश व सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर रात को दुकान की छत पर लगी लोहे की टीन शेड तोड़कर अंदर घुसे और चोरी कर भाग गए। घटना सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में अनिल कुमावत (25) निवासी, मलकेड़ा (सीकर) ने बताया- जयपुर-झुंझुनू बायपास पर उसकी प्रियंका ट्रेडिंग कंपनी हार्डवेयर एवं इलेक्ट्रिशियन के नाम से दुकान है। वह रात को दुकान के ताला लगाकर अपने घर चला गया था। इस दौरान देर रात को चोरों ने उसकी दुकान में धावा बोल दिया। चोर दुकान से 30 हजार का कैश और करीब 60 हजार से अधिक का इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर भाग गए।

चोर रात को दुकान के ऊपर सीढ़ियों पर लगी लोहे की टीन शेड तोड़कर अंदर घुसे थे। इसके बाद वह ऊपर से ही सीढ़ी लगाकर सामान चोरी कर ले गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल नरेश कुमार कर रहे हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77