[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डिस्कॉम ने 1.56 लाख रुपए राजस्व वसूली की:जसरापुर में बकाया वीसीआर निस्तारण शिविर में निपटाए मामले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डिस्कॉम ने 1.56 लाख रुपए राजस्व वसूली की:जसरापुर में बकाया वीसीआर निस्तारण शिविर में निपटाए मामले

डिस्कॉम ने 1.56 लाख रुपए राजस्व वसूली की:जसरापुर में बकाया वीसीआर निस्तारण शिविर में निपटाए मामले

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर में गुरुवार को बिजली विभाग द्वारा बकाया वीसीआर निस्तारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 32 मामलों का निस्तारण कर 1.56 लाख रुपए की वसूली की गई। विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में उपभोक्ताओं को समझाइश देकर उनके बकाया बिलों का समाधान किया गया। शिविर का आयोजन सहायक अभियंता कार्यालय खेतड़ी टाउन और कनिष्ठ अभियंता कार्यालय जसरापुर में किया गया।

नीमकाथाना के नोडल अधिकारी सुभाष मीणा ने बताया कि इस शिविर में पुराने बकाया मामलों का आपसी समझाइश के साथ समाधान किया गया। 18 उपभोक्ताओं के तीन लाख 80 हजार रुपए के बकाया प्रकरणों की सुनवाई की गई और 1.56 लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई। खेतड़ी टाउन उपखंड में कुल 2685 उपभोक्ताओं पर 6.17 लाख रुपए और 1198 वीसीआर उपभोक्ताओं पर 1.89 लाख रुपए का बकाया है। विभाग जल्द ही उपभोक्ताओं से समझाइश कर इन बकायों का निस्तारण करेगा।

बिजली विभाग की ओर से बिजली चोरी की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। विभाग की टीमों द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, और यदि किसी व्यक्ति को बिजली चोरी करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान विभाग की ओर से आगामी शिविरों का भी ऐलान किया गया। 6 दिसंबर को जसरापुर पावर हाउस में पुनः शिविर आयोजित किया जाएगा, जहां जसरापुर क्षेत्र के लगभग 686 उपभोक्ताओं का 82 लाख रुपए से अधिक का बकाया निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 9 दिसंबर को मेहाड़ा पावर हाउस, 11 दिसंबर को शिमला पावर हाउस, 13 दिसंबर को मांदरी पावर हाउस, 16 दिसंबर को गोरीर पावर हाउस और 18 दिसंबर को खेतड़ी सहायक अभियंता कार्यालय में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर सहायक अभियंता सुरेंद्र सैनी, कनिष्ठ अभियंता अशोक कुमार सहित विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77