[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीआरएम ने नीमकाथाना रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया:एफओबी पर लगेगी लिफ्ट, बोले- यात्रियों की सुविधा में होगा इजाफा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

डीआरएम ने नीमकाथाना रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया:एफओबी पर लगेगी लिफ्ट, बोले- यात्रियों की सुविधा में होगा इजाफा

डीआरएम ने नीमकाथाना रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया:एफओबी पर लगेगी लिफ्ट, बोले- यात्रियों की सुविधा में होगा इजाफा

नीमकाथाना : उत्तर पश्चिम रेलवे के डीआरएम विकास पुरवार ने अमृत भारत योजना में नीमकाथाना स्टेशन पर चल रहे काम का निरीक्षण किया। उसके बाद जीआरपी थाने का निरीक्षण कर रेलवे की बाउंड्री में पड़े मलबे को हटाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही रेलवे के बनाए क्वार्टर्स का भी निरीक्षण किया। डीआरएम ने नीमकाथाना रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नीमकाथाना रेलवे स्टेशन के सुविधाओं के विस्तार को लेकर रेलवे सलाहकार समिति और व्यापार महासंघ ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपा।

निरीक्षण के बाद रेलवे के अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। डीआरएम विकास पुरवाल ने बताया कि रींगस से रेवाड़ी तक जो महत्वपूर्ण स्टेशन है, उनका निरीक्षण किया गया। रींगस, नीमकाथाना और नारनौल इन तीनों स्टेशनों पर अमृत भारत योजना में जो भी कार्य संपादित किया जा रहे हैं, उन कार्यों के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई और निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने नारनौल स्टेशन को भी देखा नारनौल स्टेशन पर कुछ कार्य तेजी से हुआ है, तो कुछ स्लो चल रहा है। जहां पर स्लो कार्य चल रहा है जिसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो जल्द से जल्द कार्य को करवाए।

नीमकाथाना रेलवे स्टेशन पर एफओबी बहुत ही पतले हैं और एफओबी की हाइट बहुत ही ज्यादा है जिससे कि यात्रियों को बहुत ही असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उसके लिए हम लोग लिफ्ट प्रोविजन कर रहे हैं, इसके अलावा हम ये भी सर्वे करने आए हैं कि एक 12 मी एफओबी लगा सकते हैं। उसके लिए क्या लोकेशन होनी चाहिए। जिससे यात्रियों को प्लेटफार्म को क्रॉस करने के लिए सुविधाएं मिले।

उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर जो भी यात्री रेलवे लाइन को क्रॉस करते हैं, उसको लेकर आरपीएफ को निर्देश दिए हैं कि वो मुस्तैदी से काम करे। इसके साथ ही डीआरएम ने कहा कि नीमकाथाना रेलवे स्टेशन पर जो अमृत भारत योजना में कार्य योजना बनाई गई थी उन कार्यों को संपादित करने में एक कानसेंट आ गया है। नीमकाथाना रेलवे स्टेशन पर डबलिंग का कार्य भी होना है, डबलिंग को ध्यान में रखते हुए प्लानिंग को रिव्यू करना है। उसी को लेकर आज हमने रेलवे के अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई।

डबलिंग के चलते स्टेशन की बिल्डिंग इस स्वरूप में रहेगी या इसमें बदलाव होगा, ये भी निर्णय हमें लेना है और अगर हमें इस स्टेशन की बिल्डिंग को कहीं और शिफ्ट करके दूसरी जगह बनाना है तो फिर इसमें हम क्यों इन्वेस्ट करें। इसको लेकर हम चर्चा कर रहे हैं।

​​​​​​​डीआरएम के निरीक्षण के दौरान एक नंबर पर उनका कोच खड़ा होने से सवारी गाड़ी को दो नंबर पर लिया गया। इस दौरान जैसे ही स्टेशन मास्टर की ओर से दो नंबर पर ट्रेन आने की घोषणा होते ही यात्रियों ने जमकर रेल नियमों की धज्जियां उड़ाई। यात्री रेलवे अधिकारियों के सामने ही ट्रैक पार करते नजर आए। इस दौरान कई यात्री दो नंबर एक नंबर प्लेटफार्म के बीच से उतरकर ट्रेन में चढ़े।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77