बाल विवाह मुक्त भारत अभियान:लोगों को जागरूक किया, बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान:लोगों को जागरूक किया, बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई

सरदारशहर : बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत महिला एवं बाल विकास मंत्री द्वारा करने के बाद में सरदारशहर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू एवं तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार अभियान में क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया।
इसी प्रकार तालुका विधिक सेवा समिति के द्वारा सरदारशहर एवं सरदार भगतसिंह शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में अभियान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पैरा लीगर वॉलियन्टर रोशनी गूगड़ ने स्कूल परिसर में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई और बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 पर चर्चा की। बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए कार्यरत मशीनरी के बारे में भी विस्तार से बताया। बाल विवाह रोकने व जागरूकता लाने के लिए सभी को सहयोग करने की मांग की।