जमीनी विवाद में फॉर्च्यूनर में तोड़फाेड़:डेढ़ दर्जन बदमाशों ने दो लोगों से मारपीट की, 1 को जयपुर रेफर किया
जमीनी विवाद में फॉर्च्यूनर में तोड़फाेड़:डेढ़ दर्जन बदमाशों ने दो लोगों से मारपीट की, 1 को जयपुर रेफर किया
सीकर : सीकर के दादिया थाना इलाके में बीती रात जमीनी विवाद के चलते करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने पहले तो फॉर्च्यूनर गाड़ी में तोड़फोड़ की। इसके साथ ही गाड़ी में बैठे दो युवकों के साथ मारपीट की। मारपीट में वह घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सीकर के एसके अस्पताल लाया गया। जहां से एक को इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया।
फॉर्च्यूनर में की तोड़फोड़
दादिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल होने वाले दो युवकों का नाम सुरेश मुवाल और अजय है। जिन पर करीब 15 लोगों ने हमला किया। दादिया पुलिस थाने के ASI रोहिताश्व कुमार ने बताया कि रात करीब 8 बजे बाद सूचना मिली कि थाना इलाके के लक्ष्मणा का बास में दो लोगों के साथ मारपीट हुई। जब टीम मौके पर पहुंची तो वहां करीब 100 से 150 लोग थे। साथ ही वहां पर टूटी-फूटी फॉर्च्यूनर गाड़ी सड़क किनारे थी। जिसे क्रेन की मदद से वहां से हटवाया गया।
दादिया थाना SHO अशोक कुमार ने अनुसार जमीनी विवाद में घायल होने वालों के नाम सुरेश और अजय है। करीब 15 लोगों ने उन पर हमला किया था। अभी तक मामले में कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। रिपोर्ट के आधार पर मामले में अनुसंधान शुरू किया जाएगा। मारपीट करने वाले लोगों में कटेवा गैंग का नाम सामने आ रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042954


