[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भरतपुर में लॉरेंस के नाम से 50 लाख मांगे:जान से मारने की धमकी भी दी; पुलिस बोली- तरीका लॉरेंस जैसा नहीं, टेक्स्ट मैसेज में डराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

भरतपुर में लॉरेंस के नाम से 50 लाख मांगे:जान से मारने की धमकी भी दी; पुलिस बोली- तरीका लॉरेंस जैसा नहीं, टेक्स्ट मैसेज में डराया

भरतपुर में लॉरेंस के नाम से 50 लाख मांगे:जान से मारने की धमकी भी दी; पुलिस बोली- तरीका लॉरेंस जैसा नहीं, टेक्स्ट मैसेज में डराया

भरतपुर : भरतपुर शहर के कोतवाली थाना इलाके में लॉरेंस गैंग द्वारा 50 लाख की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले व्यक्ति ने पैसे नहीं देने पर व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी है। कल पीड़ित ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

50 लाख रुपए की फिरौती मांगी

शहर के कुम्हेर निवासी विवेक (44) ने रविवार को कोतवाली थाने में शिकायत देते हुए बताया कि 15 नवंबर को उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। जिसमें विवेक से 50 लाख की फिरौती मांगी गई। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। जैसे ही कॉलर ने विवेक से फिरौती मांगी तो, विवेक ने फोन काट दिया। जिसके बाद विवेक के पास कॉलर का एक मैसेज आया। जिसमें उसने फोन काटने पर नाराजगी जताई। 23 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 41 मिनट फिर से एक धमकी भरा मैसेज आया। जिसमें लिखा था। 50 लाख रुपए तैयार रखना कल फोन करेंगे। पैसा नहीं दिया तो, गोली मार देंगे। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह जय श्री राम।

कॉलर यह किया था मैसेज।
कॉलर यह किया था मैसेज।

धमकी का तरीका लॉरेंस गैंग जैसा नहीं

कल विवेक ने कोतवाली थाने में FIR दर्ज करवाई। इस मामले पर एसपी मृदुल कच्छावा का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वालों नंबरों की तकनीक सर्विलांस से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का मानना है कि धमकी देने का तरीका लॉरेंस गैंग जैसा नहीं है। सामान्य नंबर से टेक्स्ट मैसेज कर फिरौती की मांग की गई है। जबकि लॉरेंस गैंग का फिरौती मांगने का तरीका अपराध जगत में एक खास ट्रेडिशनल पैटर्न के रूप में देखा जाता है। आमतौर पर लॉरेंस फिरौती मांगने के लिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल करता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77