राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता पंकज का सम्मान
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता पंकज का सम्मान
सादुलपुर : सूरतपुरा गांव के शहीद महेंद्र सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य केहर सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में 68वीं राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 14 वर्षीय के 33 केजी भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर लौटी कक्षा सात की छात्रा पंकज पुत्री यशवीर पूनिया का माल्यार्पण व साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि भोजाण प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह सहारण तथा विशिष्ट अतिथि सुमन देवी, रणधीर, समुंद्र पूनिया, सुमेर पूनिया, नरेंद्र मेघवाल, नरेंद्र पूनिया रहे। स्कूल परिवार ने छात्रा को ट्रैक सूट प्रदान किया। इस दौरान जुलूस के रूप में छात्रा को स्कूल तक लाया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1966181


