[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : संगठन को मजबूत करने का आव्हान:राजस्थान न्यायिक कर्मचारी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, जिला कार्यकारिणी का गठन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : संगठन को मजबूत करने का आव्हान:राजस्थान न्यायिक कर्मचारी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, जिला कार्यकारिणी का गठन

संगठन को मजबूत करने का आव्हान:राजस्थान न्यायिक कर्मचारी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, जिला कार्यकारिणी का गठन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर

झुंझुनूं : राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेन्द्र दीक्षित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण जोशी व राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के संरक्षक नत्थू सिंह तंवर मौजूद रहे। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुभाषचन्द्र मुण्ड ने आए हुए अतिथियों व कर्मचारियों का आभार जताते हुए सभी कर्मचारियों के लंबित विभागीय कार्यों को अपने कार्यकाल में पूरा करवाने का भरोसा दिलाया।

इसके बाद जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुण्ड ने जिला एवं सेशन न्यायाधीश को संगठन की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

जिला न्यायाधीश ने देवेन्द्र दीक्षित ने कर्मचारियों के लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही कर्मचारियों की पदोन्नति सहित कर्मचारी हितार्थ समस्त कार्य शीघ्र सम्पन्न कर लाभ प्रदान किये जाने का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बहादुर सिंह महला ने की।

प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण जोशी ने सभी कर्मचारियों को प्रदेश स्तरीय आन्दोलन में झुंझुनूं जिले की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए नव निर्वाचित कार्यकारिणी को कर्मचारी हित में कार्य करने का संदेश दिया।

प्रदेश संरक्षक नत्थूसिंह तंवर ने कर्मचारियों को संगठित रहने और अपनी ड्यूटी अनुशासित ढंग से करने का आह्वान करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष सुभाषचन्द मूण्ड ने जिला कार्यकारिणी की गठन किया।

जिसमें मनवर सिंह रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बाबूलाल सैनी को उपाध्यक्ष, अजय सिंह मीणा को सचिव, रोमिल डांगी को कोषाध्यक्ष, कर्णपालसिंह सैन को संयुक्त मंत्री, नटवर सिंह को प्रचार मंत्री तथा धर्मवीर रांगेय को संगठन मंत्री बनाया गया।

रजनीश टेलर, सोहनपाल कुम्हार, विजेन्द्र कस्यां, सूर्य प्रकाश सैनी, कपिल शर्मा, सुदेश, बलदेव सिंह बिजारणिया को कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया। साथ में सलाहकार मण्डल का गठन किया गया। जिसमें अरविन्द सिंह शेखावत, मुरारीलाल दाधीच, वेद कौर, ताराचन्द सैनी को रखा गया।

इस दौरान जिला एवं सेशन न्यायाधीश प्रथम राजेश कुमार, विशिष्ट न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय सुप्रिया जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वाति पारित, किशोर न्याय बोर्ड झुंझुनू, अध्यक्ष पूजा बेनिवाल, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट विशाल व्यास, संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र मूण्ड, प्रदेश कोषाध्यक्ष हीना अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मनोहर लाल धूपिया ने भी कर्मचारीगण को संबोधित करते हुए संगठित रहने का आह्वान किया। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ ने संरक्षक बहादुरसिंह महला सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार लाम्बा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker