[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर की पीएम श्री गर्ल्स स्कूल में पीटीएम का आयोजन:प्रधानाचार्य ने शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियां बताई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर की पीएम श्री गर्ल्स स्कूल में पीटीएम का आयोजन:प्रधानाचार्य ने शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियां बताई

सादुलपुर की पीएम श्री गर्ल्स स्कूल में पीटीएम का आयोजन:प्रधानाचार्य ने शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियां बताई

सादुलपुर : सादुलपुर के पीएम श्री राजकीय मोहता बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ.सुशीला बलौदा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बैठक में आए अभिभावकों का स्कूल प्रशासन ने स्वागत अभिनंदन किया।

प्रधानाचार्य डॉ. बलौदा ने स्कूल का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बोर्ड कक्षाओं के छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं शुरू की गई हैं, ताकि उन्हें वार्षिक परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त करने में मदद मिले। साथ ही स्कूल में चल रही विभिन्न गतिविधियों जैसे अपार आईडी (UDISE+), एनएएस (NAS) एवं अन्य कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई।

प्रधानाचार्य ने खेल प्रतियोगिताओं में छात्राओं की विशेष उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि छात्राओं ने कई क्षेत्रों में स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने अभिभावकों से छात्रों की नियमित पढ़ाई और अनुशासन में सहयोग की अपील की।

बैठक में संबंधित टीचर्स ने अभिभावकों को उनके बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन की पहल और छात्रों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर नंदकिशोर सोनी, धर्मपाल, रामगोपाल प्रजापत, शंकर लाल, सुरेश सैनी, जयप्रकाश दिनोदिया, साजिदा और पिंकी सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62