[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राशन से वंचित हो रहे परिवार:फिंगर प्रिंट के कारण हो रही समस्या, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राशन से वंचित हो रहे परिवार:फिंगर प्रिंट के कारण हो रही समस्या, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

राशन से वंचित हो रहे परिवार:फिंगर प्रिंट के कारण हो रही समस्या, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

चिड़ावा : लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के जिला प्रभारी राधेश्याम शर्मा और सुखाडिया तहसील प्रभारी रजनीकांत मिश्रा ने उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि गरीब और असहाय वृद्धों को केवाईसी (KYC) के कारण राशन से वंचित किया जा रहा है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि रसद विभाग के आदेशानुसार, राशन डीलर केवल उन परिवारों को राशन प्रदान कर रहे हैं जिनके सभी सदस्य केवाईसी प्रक्रिया से गुजर चुके हैं। लेकिन चिड़ावा के कई परिवार ऐसे हैं जिनके वरिष्ठ सदस्य, जैसे वृद्ध व्यक्तियों के फिंगर प्रिंट सही से नहीं आ रहे हैं, जिससे वे राशन प्राप्त करने से वंचित रह गए हैं। यह स्थिति उनकी गलती नहीं है, क्योंकि ऐसे परिवार के सदस्य राशन डीलर के पास जाकर केवाईसी करवाने का प्रयास करते हैं।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि वृद्धावस्था के कारण लोगों के फिंगर प्रिंट सही से नहीं आते, या कुछ लोगों का आंखों का ऑपरेशन हो चुका है, जिसके चलते केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। इसके कारण जरूरतमंद परिवार राशन प्राप्त करने से वंचित हो रहे हैं।

ज्ञापन में इस समस्या का समाधान करते हुए वंचित परिवारों को राशन दिलवाने की मांग की गई। तहसीलदार ने मामले को गंभीरता से लिया और उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62