[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर किया सुसाइड:शराब पीने का आदी था युवक, घटना के समय अस्पताल गए थे परिजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर किया सुसाइड:शराब पीने का आदी था युवक, घटना के समय अस्पताल गए थे परिजन

युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर किया सुसाइड:शराब पीने का आदी था युवक, घटना के समय अस्पताल गए थे परिजन

चूरू : चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव ख़ासोली में एक युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय परिवार के लोग युवक के पिता की तबीयत खराब होने पर अस्पताल लेकर गए हुए थे। उनके घर आने पर परिजनों को युवक की फांसी की घटना का पता लगा।

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना के एएसआई गिरधारीलाल सैनी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने परिजनों की सहायता से शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने निजी वाहन की सहायता से शव को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया।

एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने बताया कि खासोली निवासी अनिल जाट ने रिपोर्ट दी कि उसका भतीजा नवीन कुमार जाट (27) शराब पीने का आदी था। जिसने शनिवार रात घर के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मर्ग रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62