[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लूट व मारपीट के मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार:शराब पिलाकर होटल में ले गए थे, बदमाशों ने ली थी सुपारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लूट व मारपीट के मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार:शराब पिलाकर होटल में ले गए थे, बदमाशों ने ली थी सुपारी

लूट व मारपीट के मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार:शराब पिलाकर होटल में ले गए थे, बदमाशों ने ली थी सुपारी

सीकर : सीकर की सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुपारी लेकर मारपीट व लूट करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाश युवक को शराब पिलाकर मारपीट करते हुए हजारों का कैश, सोने की चेन व लैपटॉप लेकर भाग गए थे।

सीआई इंद्राज मरोडिया ने जानकारी देते हुए बताया- 6 नवंबर को हॉस्पिटल में भर्ती विकास मोर निवासी शेखपुरा मोहल्ला (सीकर) ने पर्चा बयान में पुलिस को बताया था कि शाम को 6 बजे उसके परिचित वीरेंद्र शेखावत ने उसे फोन कर देवीपुरा के शेखावाटी कॉम्प्लेक्स में बुलाया। वीरेंद्र ने विकास के साथ बातचीत की और फिर सांवली सर्किल पर बरलीफ़ होटल में ले गया। जहां नरेंद्र शेखावत ने उसे शराब पिला दी। इसके बाद नरेंद्र शेखावत ने उसे बताया कि वह रेलवे टिकट का कार्य करता है।

जब विकास मोर वहां से रवाना होने लगा तो नरेंद्र ने उससे कहा कि गणेश अग्रवाल से क्या बात हुई थी। तब विकास ने कहा कि मेरा आपसी लेनदेन का विवाद है। इसके बाद 5-7 लड़कों व नरेंद्र ने विकास के बाएं हाथ पर सरिए से वार किया। जिसके बाद बदमाशों ने विकास के साथ जमकर मारपीट की। बदमाश विकास की जेब से 30 हजार कैश, गले में पहनी सोने की चेन व लेपटॉप लूटकर भाग गए।आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपियों की डिटेन किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी विकास पिलानियां (22), महेंद्र (26), गणेश अग्रवाल (48) को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी आरोपी सीकर के रहने वाले हैं। बदमाशों ने गणेश अग्रवाल से सुपारी लेकर विकास के साथ मारपीट की थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad