[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिलेंडरों की अवैध रिफलिंग की जांच करें : सिंघवी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सिलेंडरों की अवैध रिफलिंग की जांच करें : सिंघवी

संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने किया जिला रसद अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण, व्यवस्थाएं देखीं, योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी, दिए निर्देश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी बुधवार को चूरू दौरे पर रहे। इस अवसर पर उन्होंने चूरू जिला मुख्यालय स्थित जिला रसीद अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया और विभागीय योजनाओं की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए। सिंघवी ने कहा कि सिलेण्डरों की अवैध रिफलिंग की जांच करें तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें। अवैध सिलेण्डरों की जब्ती करें। जिला रसद अधिकारी कार्यालय की टीम नियमित तौर पर निरीक्षण करें। सिलेण्डरों की अवैध रिफलिंग से हानि के दृष्टिगत अवांछित गतिविधियों पर निगरानी रखें।

उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों को टाइमलाइन निर्धारित कर समयबद्ध ढंग से पूरा करें। इसी के साथ टीम को प्रबंध करते हुए अपेक्षित प्रगति लाएं। टीम को प्रबंधित करते हुए नियमित फील्ड निरीक्षण करें। राशन वितरण में डीलरवार समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि ई- केवाईसी कार्य यथाशीघ्र पूरे किए जाएं तथा एलपीजी मैपिंग का कार्य एवं आधार सीडिंग का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।

संभागीय आयुक्त सिंघवी ने कार्यालय में रिकॉर्ड रूम, स्टाफ कक्ष, ऑफिसर चैंबर सहित व्यवस्थाएं देखीं तथा सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कार्यालय में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। यह हमारा कार्यस्थल है। कार्यस्थल को पूजा स्थल की तरह साफ- सुथरा रखें। स्वच्छता को आदतों में शामिल करें। यह हमारी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी नियमित समय पर कार्यालय आए तथा कार्यालय व्यवस्थाओं का समुचित संचालन करें।

संभागीय आयुक्त सिंघवी ने एडीएम अर्पिता सोनी को रेंडम तौर पर विभागीय गतिविधियों के निरीक्षण करवाने व कार्यालयों के निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने राशन वितरण, जिला कार्यालय द्वारा निरीक्षण, योजनाओं में प्रगति, एससीएम पोर्टल, उज्ज्वला योजना, ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों की राशन कार्ड मैपिंग, एनएफएसए के पेंडिंग आवेदनों सहित बिंदुओं पर चर्चा कर समुचित निर्देश दिए। डीएसओ सुरेंद्र महला ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, डीएसओ सुरेंद्र महला, एपीआरओ मनीष कुमार, प्रवर्तन निरीक्षक कृष्ण कुमार, मनीष, सुभाष सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin