[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेधावी बेटियों का होगा सम्मान:गार्गी और बालिका प्रोत्साहन योजना में 30 नवम्बर तक किए जा सकेंगे आवेदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेधावी बेटियों का होगा सम्मान:गार्गी और बालिका प्रोत्साहन योजना में 30 नवम्बर तक किए जा सकेंगे आवेदन

मेधावी बेटियों का होगा सम्मान:गार्गी और बालिका प्रोत्साहन योजना में 30 नवम्बर तक किए जा सकेंगे आवेदन

झुंझुनूं : बालिका शिक्षा फाउंडेशन राजस्थान की ओर से गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन योजना में आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 और स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल की परीक्षा 2024 में 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाएं, जो कि वर्तमान सत्र 2024-25 में कक्षा 11 में नियमित अध्ययनरत हैं।

वे गार्गी पुरस्कार की प्रथम किस्त के लिए व माध्यमिक प्रवेशिका परीक्षा 2023 और स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के माध्यमिक परीक्षा 2023 में 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाएं, जो वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 12 में नियमित अध्ययनरत हैं, योजना में पात्र होंगी।

ऐसे करें आवेदन

योजना के तहत जिले की राजकीय व निजी विद्यालयों में अध्ययनरत पात्र बालिकाएं अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन कर सकती हैं। गार्गी पुरस्कार की प्रथम व द्वितीय किस्त के तहत बालिकाओं को तीन-तीन हजार तथा बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत पांच हजार रुपए की राशि उनके खाते में सीधे ही स्थानांतरित की जाएगी।

बालिका की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा की अंकतालिका एवं परिवार जन आधार कार्ड में दर्ज डाटा, बालिका का नाम, माता व पिता का नाम, जन्म दिनांक और जेंडर एक जैसा होने पर ही आवेदन फाइनल सबमिट होगा। बालिकाएं आवेदन की हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

बीच में पढ़ाई छोड़ चुकी छात्राएं होंगी अपात्र

बालिका शिक्षा फाउंडेशन जयपुर की ओर से जारी-निर्देशों के अनुसार गार्गी पुरस्कार की पहली किस्त तथा दूसरी किस्त के लिए 10वीं के अंकों की प्रतिशत पात्रता के साथ-साथ बालिकाओं को क्रमश 11वीं तथा 12वीं कक्षा में नियमित रूप से अध्ययनरत होना जरूरी है। पढ़ाई बीच में छोड़ देने वाली बालिकाएं इस पुरस्कार राशि के लिए पात्र नहीं होंगी।

योजना के लिए यह जरूरी

कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 एवं स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल की परीक्षा 2024 में 75 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं की ओर से बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना हैं। बालिकाएं 30 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकती हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62