[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं नगर परिषद की टीम ने अस्थाई अतिक्रमण हटाए:दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की दी हिदायत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं नगर परिषद की टीम ने अस्थाई अतिक्रमण हटाए:दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की दी हिदायत

झुंझुनूं नगर परिषद की टीम ने अस्थाई अतिक्रमण हटाए:दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की दी हिदायत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में नगर परिषद की ओर से मंगलवार को अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। टीम ने पीरू सिंह सर्किल से लेकर रेलवे स्टेशन तक दुकानदारों और सब्जी ठेले वालों की ओर से बाहर की ओर रखे गए रखे तख्त, लकड़ी की बेंच, तिरपाल आदि सामान को हटवाया।

कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने टीम को देखकर बाहर रखा सामान अंदर रख लिया। एक्सईएन वेदपाल गोदारा ने बताया कि रेगुलर एक्टिविटी के तहत कार्रवाई की गई है। पीरू सिंह सर्किल से रेलवे स्टेशन अस्थाई अतिक्रमण को हटाया है। इसके साथ ही दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने हिदायत दी है।

दरअसल, रेलवे स्टेशन से पीरू सिंह सर्किल तक दुकानदारों और रेहडी ठेले वालों की ओर से अस्थाई अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति रहती है। कई बार लंबा जाम लग जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

कार्रवाई के दौरान अमित महमिया, नेहा चौधरी, बाबूलाल, राजीव जानू, अरविंद कुमार शर्मा, सुशील सैनी सहित नगर परिषद के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62