[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घायल महिला की जयपुर में इलाज के दौरान मौत:दो दिन पहले गाड़ी ने स्कूटी को मार दी थी टक्कर, रसूलपुर के पास हुआ था हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घायल महिला की जयपुर में इलाज के दौरान मौत:दो दिन पहले गाड़ी ने स्कूटी को मार दी थी टक्कर, रसूलपुर के पास हुआ था हादसा

रसूलपुर चौराहे पर कार व स्कूटी की हुई भिड़ंत, घायल स्कूटी चालक महिला की एस एम एस जयपुर में हुई मौत

खेतड़ी : बबाई थाना क्षेत्र के रसूलपुर के पास दो दिन पहले गाड़ी की टक्कर लगने से घायल महिला की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। स्कूटी सवार महिला अपने पीहर से ससुराल जा रही थी। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गई थी।

बबाई थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि रविवार को दोपहर में थाने में सूचना मिली कि रसूलपुर चौराहे पर कार व स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया। घटना की सूचना पर एचसी सुगन सिंह सैनी मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे तथा घटना स्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। इस दौरान हादसे में घायल स्कूटी सवार महिला को उपचार के लिए सीएचसी बड़ाऊ भिजवाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल नीमकाथाना रेफर कर दिया। नीमकाथाना जिला अस्पताल में महिला की हालत में सुधार नहीं होने पर वहा से एसएमएस अस्पताल जयपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे।

दो दिन पहले गाड़ी की टक्कर लगने से घायल महिला की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

महिला के परिजन पवन कुमार ने रिपोर्ट दी कि उसकी चाची मीरां देवी (33) पत्नी सुभाष जाट निवासी ढाणी बद्राकावाली तन कालोटा 17 नवंबर को अपने पीहर चारावास से स्कूटी पर बबाई जाने वाली सड़क से अपने ससुराल कालोटा आ रही थी। रसूलपुर गांव से निकलते ही चौराहे पर चंवरा की तरफ से आ रही खेतड़ी की ओर जा रही गाड़ी ने चौराहे पर स्कूटी से टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर लगने से हुए हादसे में उसकी चाची घायल हो गई। वहीं एसएमएस जयपुर में इलाज के दौरान उसकी चाची मीरा देवी की मौत हो गई।

मीरा देवी के एक 9 वर्षीय पुत्र व 7 वर्षीय पुत्री है। पति सुभाष जाट आईटीबीपी में नौकरी करता है। इस दौरान परिजनों की मौजूदगी में महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि मृतका के भतीजे की रिपोर्ट पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जल्द ही गाड़ी को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad