पशुपालन विभाग के उप-निदेशक की सैलरी का मामला:अधिकरण ने विभाग को तुरंत पेमेंट जारी करने के दिए आदेश; 6 महीने से अटका था वेतन
पशुपालन विभाग के उप-निदेशक की सैलरी का मामला:अधिकरण ने विभाग को तुरंत पेमेंट जारी करने के दिए आदेश; 6 महीने से अटका था वेतन
नीमकाथाना : पशुपालन विभाग नीमकाथाना के उप निदेशक डॉ. रणजीत महारानियां को 11 महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया। इस मामले में राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण (रेट) जयपुर ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया है कि डॉ. रणजीत को वेतन का भुगतान शीघ्र किया जाए।
डॉ. रणजीत महारानियां के अधिवक्ता संदीप कलवानिया ने बताया- महारानियां पशुपालन विभाग नीमकाथाना में उप निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। विभाग ने मई-2024 से अब तक उनका वेतन नहीं किया है, जबकि वे लगातार अपनी ड्यूटी पर कर रहे हैं। इसके बावजूद विभाग ने कोई कारण बताये बिना उनका वेतन रोक लिया है।
कई बार पत्र भेजने पर भी नहीं किया गया भुगतान डॉ. रणजीत महारानियां ने कई बार विभाग को प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग की, लेकिन विभाग ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उप निदेशक ने राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण में अपील दायर की।
इस पर अधिकरण की बेंच ने मामले का निस्तारण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए कि उप निदेशक को बकाया वेतन का भुगतान किया जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050005


