[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला से जेवरात और कैश लेकर भागा तांत्रिक:गली-गली घूमकर महिलाओं को फंसाता था, सोना-चांदी शुद्ध करने का दिया था झांसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

महिला से जेवरात और कैश लेकर भागा तांत्रिक:गली-गली घूमकर महिलाओं को फंसाता था, सोना-चांदी शुद्ध करने का दिया था झांसा

महिला से जेवरात और कैश लेकर भागा तांत्रिक:गली-गली घूमकर महिलाओं को फंसाता था, सोना-चांदी शुद्ध करने का दिया था झांसा

सीकर : तांत्रिक सोना शुद्ध करने के नाम पर सोना-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर भाग गया। तांत्रिक गली-गली में घूमकर महिलाओं को झांसा देता था। एक महिला झांसे में आ गई और तांत्रिक जेवरात और 5 हजार कैश लेकर भाग गए। मामला सीकर के रींगस थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में श्रवण कुमार (56) निवासी दादियारामपुरा (सीकर) ने बताया- उनके घर पर गली में घूमने वाले तीन तांत्रिक आए थे। घर पर उसका भाई रामेश्वरलाल और पुत्रवधू ममता थी।तांत्रिकों ने ममता से घर में शांति बने रहने और बरकत की बात कही। इसके बाद तांत्रिकों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात शुद्ध करने के बारे में महिला को बताया।

महिला तांत्रिकों के बातों में आ गई और उसने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात जिसमें एक सोने का बोरला, दो चांदी की चेन, एक चांदी की पाजेब की जोड़ी, एक चांदी की अंगूठी थी। जिसको महिला ने तांत्रिकों को दे दिया। बाद में तांत्रिक महिला से जेवरात व 5 हजार कैश लेकर भाग गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई दीप्ति रानी कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62