उप चुनाव के मतदान में महिलाएं रही आगे:महिलाओं का मतदान प्रतिशत 67.6 फीसदी, पुरूषों 65.20 रहा
उप चुनाव के मतदान में महिलाएं रही आगे:महिलाओं का मतदान प्रतिशत 67.6 फीसदी, पुरूषों 65.20 रहा

झुंझुनूं : झुंझुनूं विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो चुका है। इस बार के मतदान के आंकड़ां ने चौका दिया है। उपचुनाव में मतदाताओं में उत्साह कम ही दिखा। विधानसभा चुनाव 2023 की तुलना में इस बार झुंझुनूं सीट पर वोटिंग कम हुई है। 5.37 फीसदी मतदान घटा है। विधानसभा चुनाव 2023 में झुंझुनूं सीट पर 71.17 फीसदी मतदान हुआ था। लेकिन उपचुनाव में ये आंकड़ा 66.14 तक ही सीमित रह गया।
महिलाए आगे निकली
विधानसभा उपचुनाव में मतदान को लेकर पुरूष से ज्यादा महिलाएं जागरूक दिखी। पुरुषों से 1.86 फीसदी ज्यादा मतदान किया है। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 67.6 फीसदी रहा। जबकि पुरूषों 65.20 रहा। हालांकि विधानसभा चुनाव 2023 की तुलना में दोनों
का ही मतदान प्रतिशत घटा है। विधानसभा चुनाव 2023 में महिलाओं को मतदान प्रतिशत 73.26 फीसदी था, जबकि पुरूष 69.24 था। उपचुनाव में घटे मतदान का बड़ा कारण शादियों का सीजन भी माना जा रहा है। जिस दिन वोटिंग हुई उस दिन अबूझ सावा था। ऐसे में शादियांं में व्यस्त होने के कारण लोगों ने वोटिंग को ज्यादा तवज्जां नहीं दी।
गौरतलब है कि झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में 2 लाख 74 हजार 698 मतदाताओं में से 1 लाख 81 हजार 685 ने बूथों पर जाकर मतदान किया। इनमें 1 लाख 31 हजार 913 महिला वोटर्स में से 88 हजार 464 ने तथा 1 लाख 42 हजार 780 पुरुष मतदाताओं में से 93 हजार 213 ने मतदान किया। कुल 5 ट्रांसजेंडर्स में से 3 ने ही मतदान किया। 80 वर्ष व इससे ऊपर आयु वर्ग के कुल 9 हजार 642 मतदाता हैं। इनमें से 573 ने चुनाव आयोग द्वारा दी गई बोट फ्रॉम होम सुविधा का लाभ उठाते हुए घर से ही मतदान किया था।
फर्स्ट टाइम वोटर में कम दिखा उत्साह
निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 10 हजार 105 मतदाता हैं जिन्हें हम फर्स्ट टाइमर वोटर भी कह सकते हैं। इनमें से 3 हजार 305 ने ईवीएम का बटन दबाकर अपनी भागीदारी निभाई। इनका मतदान 32 प्रतिशत रहा। इसके अलावा 20-25 वर्ष आयु वर्ग के 19 हजार 258 तथा 85 वर्ष व इससे ऊपर आयु वर्ग के 2 हजार 217 मतदाताओं ने बूथ पर जाकर मतदान किया। जबकि जिले में 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले 573 बुजुर्गों ने होम वोटिंग की।