[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उप चुनाव में एसडीएम को थप्पड़ मारने का मामला:एसडीएम, तहसीलदारों ने की पेन डाउन हड़ताल, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

उप चुनाव में एसडीएम को थप्पड़ मारने का मामला:एसडीएम, तहसीलदारों ने की पेन डाउन हड़ताल, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

उप चुनाव में एसडीएम को थप्पड़ मारने का मामला:एसडीएम, तहसीलदारों ने की पेन डाउन हड़ताल, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नीमकाथाना : नीमकाथाना विधानसभा उप चुनाव के मतदान के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी की ओर से एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने के बाद कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारी आक्रोशित हैं। नीमकाथाना में भी प्रशासनिक अधिकारियों ने पेन डाउन हड़ताल कर कार्य का बहिष्कार कर दिया।

नीमकाथाना में एडीएम भागीरथ शाख के नेतृत्व में एसडीएम सहित आरएएस अधिकारी, तहसीलदारों ने कलेक्टर शरद मेहरा को मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के नाम अलग-अलग ज्ञापन देकर नरेश मीणा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में लिखा कि मौके पर पुलिस मौजूद होने के बावजूद आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन में दोषी और इस घटना के बावजूद कोई कार्रवाई ना करने के लिए जिम्मेदार लोगों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

वहीं अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त आरएएस अधिकारी भरतराज गुर्जर पर विधायक अनिता भदेल द्वारा बिना ठोस सबूतों, तथ्यों और जानकारी के अर्मयादित आरोप लगाए गए हैं। अधिकारियों ने ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि उक्त घटना पर अविलंब संज्ञान लेते हुए संबंधित जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर उचित कार्यवाही करे ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हों तथा प्रशासनिक अधिकारी बिना दबाव और भय के सुशासन की भावना से कार्य कर सकें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin