[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की

विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विक्रम यादव

बुहाना : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागोरियाँ की ढाणी में प्रधानाचार्य आशा टांक की अध्यक्षता में निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवी पवन सैनी ने कक्षा 1 से 5 तक अध्ययन करने वाले बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर पंचायत शिक्षक बीरबल सैनी ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के हित में किया गया सहयोग कभी व्यर्थ नहीं जाता, जिस प्रकार किसान के खेत में धान का एक बीज बोया जाता है तो वह कई गुना उत्पादन देता है। इसी प्रकार से दान करने से धन में वृद्धि होती है तथा दुआएं मिलती हैं। प्रधानाचार्य आशा टांक ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान व्याख्याता अनिता सैनी, वरिष्ठ अध्यापक कांता, माया सैनी, अध्यापक राजूराम, जितेंद्र सिंह कल्याण, चंदगी राम सैनी सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थी मौजूद रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89