[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लकड़ियों से भरे 2ट्रक, पत्थरों से भरे 3 ट्रैक्टर जब्त:अवैध खनन के खिलाफ मेहाड़ा पुलिस और वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लकड़ियों से भरे 2ट्रक, पत्थरों से भरे 3 ट्रैक्टर जब्त:अवैध खनन के खिलाफ मेहाड़ा पुलिस और वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई

लकड़ियों से भरे 2ट्रक, पत्थरों से भरे 3 ट्रैक्टर जब्त:अवैध खनन के खिलाफ मेहाड़ा पुलिस और वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई

मेहाड़ा : खेतड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को मेहाड़ा पुलिस और वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। इस दौरान लकड़ियों से भरे दो ट्रक और अवैध खनन कर लाए गए पत्थर से भरे तीन ट्रैक्टर जब्त किए है।

पत्थरों से भरी ट्रॉली जब्त।
पत्थरों से भरी ट्रॉली जब्त।

थानाधिकारी सरदारमल चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव किशनपुरा पहाड़ी मे अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीकर एसपी भूवन भूषण यादव व नीमकाथाना जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने पुलिस ओर वन विभाग की टीमों का गठन कर संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस और वन विभाग की टीम ने किशनपुरा की पहाड़ी में दबिश दी तो तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से खनन कर पत्थरों से भरे पाए गए। इस दौरान पुलिस ने अवैध खनन कर पत्थरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया।

इस दौरान जब पुलिस की टीम मेहाड़ा चौराहे पर खेतड़ी से निजामपुर जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई तो सामने से दो ट्रक रूकवाकर उनकी तलाशी ली गई। इस दौरान दोनों ट्रकों में लकड़ियां भरी हुई थी। जब ट्रक ड्राइवर से लकड़ियों के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिस पर पुलिस व वन विभाग की टीम ने दोनों ट्रकों को अवैध रूप से लकड़ियों का परिवहन करने के मामले में जब्त कर लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22