[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-सिंघाना : सावित्री बाई फुले की प्रतिमा का हुआ अनावरण:समाज को शिक्षित करने की दी प्रेरणा, लोगों को किया जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंबुहानाराजस्थानराज्यसिंघाना

झुंझुनूं-सिंघाना : सावित्री बाई फुले की प्रतिमा का हुआ अनावरण:समाज को शिक्षित करने की दी प्रेरणा, लोगों को किया जागरूक

सावित्री बाई फुले की प्रतिमा का हुआ अनावरण:समाज को शिक्षित करने की दी प्रेरणा, लोगों को किया जागरूक

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के ढाणा गांव में मंगलवार को भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की प्रतिमा का अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रवण कुमार, विशिष्ट अतिथि खेतड़ी पालिका अध्यक्ष गीता सैनी, बुहाना प्रधान हरि कृष्ण यादव थे, जबकि अध्यक्षता सरपंच विकास सैनी ने की।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने ग्रामीणों की ओर से स्थापित की गई सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा का विधिवत रूप से लोकार्पण किया गया। पूर्व विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समाज को शिक्षित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसके बाद उन्हें देश की पहली महिला शिक्षिका का गौरव प्राप्त हुआ था। सावित्रीबाई फुले का बचपन बड़ी ही कठिनाइयों से बीता था, जिससे उन्होंने प्रेरणा लेकर समाज को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया और पहले खुद शिक्षित होकर समाज को शिक्षित होने की प्रेरणा दी। आज का युग शिक्षा का युग है इस युग में बेहतर मेहनत करने वाले ही सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।

पालिका अध्यक्ष गीता सैनी ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित होने से पूरे परिवार को आगे बढ़ने में बेहतर प्रेरणा मिलती है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा के प्रति जागरूक होकर शिक्षा ग्रहण करवाने में अहम भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के पास सरकार ने अनेक अधिकार दे रखे हैं तथा महिलाओं को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर इनका लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर पार्षद लीलाधर सैनी, पूर्व प्रधान हरपाल सिंह, मानसिंह सहारण, सिंघाना सरपंच विजय पांडे, सरपंच जगदीश गुर्जर, बिल्लू सैनी, सुनील झांझड़िया, बाबूलाल ठेकेदार, राजेश राणा, सुभाषचंद्र, मुकेश सैनी, अमर सिंह नेहरा, रविंद्र शर्मा, डीपी सैनी, नत्थूराम मीणा, बाबूलाल, रवि मीणा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker