[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पौने दो साल से लापता युवक को पुलिस ने किया दस्तयाब, मानसिक संतुलन था युवक का खराब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पौने दो साल से लापता युवक को पुलिस ने किया दस्तयाब, मानसिक संतुलन था युवक का खराब

पौने दो साल से लापता युवक को पुलिस ने किया दस्तयाब, मानसिक संतुलन था युवक का खराब

खेतड़ी नगर : सिंघाना सर्किल से पौने दो साल पहले लापता हुए युवक को पुलिस ने सोमवार को दस्तायाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थानाधिकारी विजय सिंह चंदेल ने बताया कि हंसास तन बुहाना निवासी महीपाल जाट ने रिपोर्ट दी कि उसका लड़का देवेंद्र (45) का दिमागी संतुलन खराब है वह 25 फरवरी 2023 से सिंघाना सर्किल से लापता हो गया था। उसकी काफी तलाश की तथा रिस्तेदारों से भी पुछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। थाने में मामला दर्ज होने के बाद नीमकाथाना एसपी भूवन भूषण यादव के निर्देश पर एएसपी गिरधारी लाल शर्मा ने एक विशेष टीम का गठन कर युवक का सुराग लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस की टीम ने युवक की तलाश में संदिग्ध व्यक्तियों से पुछताछ की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए साथ ही आस-पास गांवों में तलाश की। समय समय पर मुखबीर मामूर कर समय समय पर गुमशुदा के संबंध में जानकारी लेते रहे। सोमवार को सूचना मिली कि लापता युवक देवेंद्र खेतड़ी नगर में घुम रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंच कर युवक को खेतड़ी नगर से दस्तायाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। युवक ने पुछताछ के दौरान बताया कि वह हनुमानगढ, श्रीगंगानगर, रायसिंह नगर सहित कई स्थानों पर रहा। टीम में थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल, विजयसिंह, महीपाल, अनिल, योगेश शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89