[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तम्बाकू निषेध क्षेत्र के साइन बोर्ड लगाकर कार्यालय में करेंगे सभी को जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तम्बाकू निषेध क्षेत्र के साइन बोर्ड लगाकर कार्यालय में करेंगे सभी को जागरूक

तम्बाकू मुक्त चूरू अभियान के तहत चलाये जा रही है जागरूकता गतिविधि

चूरू : जिले के सभी राजकीय कार्यालयों को तम्बाकू मुक्त बनाने व तम्बाकू निषेध क्षेत्र घोषित करने के लिए चिकित्सा विभाग के तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मुहिम शुरू की गई है। सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि टोबेको फ्री युवा कैम्पेन 2.0 के तहत जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के सभी राजकीय कार्यालयों को तंबाकू मुक्त कार्यालय बनाए जाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। इसके संबंध में समस्त कार्यालयों में कोटपा एक्ट, 2003 की समस्त पालन कर तम्बाकू निषेध क्षेत्र का साइन बोर्ड लगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा कार्यालय परिसर में किसी भी प्रकार के तंबाकू पदार्थ का उपयोग किया जाना निषेध किया गया है। सीएमएचओ ने बताया कि तम्बाकू मुक्त कार्यालय बनाने के लिए जिला स्तरीय कार्यालय के साथ उनके अधीनस्थ समस्त कार्यालयों को तंबाकू मुक्त कार्यालय बनाए जाने के भी निर्देश प्रदान किए गए हैं।

अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अहसान गौरी ने बताया कि समस्त जिला स्तरीय अधिकारी जिले के कार्यालय सहित अधीनस्थ कार्यालयों को तंबाकू मुक्त बनाए जाने के उपरांत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को तंबाकू मुक्त कार्यालय घोषित किए जाने व तम्बाकू निषेध क्षेत्र के साइन बोर्ड का प्रदर्शन का प्रमाण पत्र भेजेंगे। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला सलाहकार डॉ लाड कंवर ने बताया कि इसी क्रम में मंगलवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ टीम द्वारा जिला कलक्टर के निर्देशों के क्रम में जिला स्तरीय कार्यालयों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान सभी कार्यालयों में निर्धारित साइन बोर्ड लगाये हुए मिले। टीम की जिला सलाहकार डॉ लाड कंवर ने बताया कि आगे भी निरीक्षण निरंतर किया जाएगा। सभी कार्यालयों को तम्बाकू निषेध क्षेत्र बनाने के लिए जागरूक किया जायेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini