श्री बालाजी बाबोसा मंदिर में सजा दीपोत्सव, रंगोली प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा
श्री बालाजी बाबोसा मंदिर में सजा दीपोत्सव, रंगोली प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : वार्ड संख्या 36 स्थित श्री बालाजी बाबोसा मंदिर में धनतेरस पर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को दीपों से सजाया गया और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें शहर के विभिन्न वार्डों की अलग-अलग आयु वर्ग की बालिकाओं ने उत्साह से भाग लेकर आकर्षक रंगोलियां बनाई।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद शामिल हुए। उन्होंने रंगोलियों का अवलोकन कर बालिकाओं की प्रतिभा की सराहना की। मंदिर प्रतिनिधि राकेश भाटिया और चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद पूजा-अर्चना और आरती हुई। अतिथियों ने सभी प्रतिभागी बालिकाओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर भारत पारीक, विनोद राठी, पंकज सैनी, रवींद्र लाटा, नीरज शर्मा, प्रभु शर्मा, सुरेश सैनी, चिराग शर्मा, विशाल शर्मा, पीयूष लाटा, पंकज पारीक, बुधमल वर्मा, कपिल रोहिला, यश राठी, मनोज सैनी, दीनदयाल सैनी, हरीश पारीक, जय सिंह, महिमा शर्मा सहित बालाजी बाबोसा के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2516099
