[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:अनुभव प्रमाण पत्र बनाने की मांग, नारेबाजी कर जताया विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:अनुभव प्रमाण पत्र बनाने की मांग, नारेबाजी कर जताया विरोध

नीमकाथाना में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:अनुभव प्रमाण पत्र बनाने की मांग, नारेबाजी कर जताया विरोध

नीमकाथाना : नीमकाथाना नगर परिषद के बाहर सफाई कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारी भर्ती के तहत अनुभव प्रमाण पक्ष बनाने की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गेट बंदकर जमकर नारेबाजी की।

सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद का मेन गेट बंद कर धरना देकर विरोध किया। सफाई कमर्चारी सांवरमल ने बताया कि सफाई कर्मचारी भर्ती के तहत अनुभव प्रमाण पत्र बनाने के लिए करीब 10 दिन से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अधिकारी अनुभव प्रमाण पत्र नहीं बना कर दे रहे हैं और भर्ती की अंतिम तिथि भी नजदीक है। उन्होंने बताया कि अगर अनुभव प्रमाण पत्र नहीं बना तो भर्ती से वंचित रह जाएंगे। कर्मचारियों जल्द से जल्द अनुभव प्रमाण पत्र बनाने की मांग की।

वहीं नगर परिषद के अधिकारियों ने मामला शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन सफाई कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। सफाई कर्मचारी भर्ती की अंतिम तिथि 6 नवंबर है। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि अगर अनुभव प्रमाण पत्र नहीं बनाया जाएगा तो आंदोलन करेंगे और सफाई व्यवस्था शहर की ठप कर देंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini