[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में दीपावली स्नेह मिलन समारोह:विधायक बोले-क्षेत्र का विकास रहेगा पहली प्राथमिकता, आमजन की समस्याओं को सुना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में दीपावली स्नेह मिलन समारोह:विधायक बोले-क्षेत्र का विकास रहेगा पहली प्राथमिकता, आमजन की समस्याओं को सुना

खेतड़ी में दीपावली स्नेह मिलन समारोह:विधायक बोले-क्षेत्र का विकास रहेगा पहली प्राथमिकता, आमजन की समस्याओं को सुना

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के राणकुमारपुरा में शुक्रवार को विधायक की ओर से दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर थे। जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर ने की। कार्यक्रम के सर्वप्रथम ग्रामीणों की ओर से आपस में गले मिलकर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान विधायक ने आमजन की समस्याए सुनी तथा जनसुनवाई के दौरान आई हुई ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर वहां पर उपस्थित अधिकारियों को भी जल्द समाधान करने के लिए निर्देशित किया।

विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा-आने वाले समय में खेतड़ी के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और जल्दी ही कई बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। खेतड़ी का पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां पेयजल की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। पूर्व की सरकार ने क्षेत्र में कुंभाराम नहर योजना लाया गया, लेकिन उसका सही तरीके से स्थापित नहीं होने से आमजन को पुरा लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की काफी समस्या बनी हुई है। राज्य सरकार की ओर से हरियाणा सरकार के साथ समझौता कर जल्द यमुना नहर का पानी लाने का प्रयास किया जा रहा है। यमुना नहर का पानी आने के बाद क्षेत्र के बांधों में पानी डालकर क्षेत्र से पेयजल की समस्या का समाधान करवाया जाएगा। चिकित्सा के क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से 62 करोड़ रुपए की लागत से 28 उपस्वास्थ्य केन्द्र, तीन पीएचसी व उप जिला अस्पताल का निर्माण करवाया जा रहा है। खेतड़ी क्षेत्र में बड़ी सौगात देकर सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र को बेहतर बनाने का काम किया है।

इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक धर्मपाल गुर्जर को माला और साफा पहनकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर महेंद्र, रघुवीर, रामनिवास, रामकुमार, वीर सिंह, मोहन सिंह, नाहर सिंह, श्योलाल सिंह, राकेश मान, शीशराम पहलवान, दयाराम, दिग्विजय सिंह, मनीष कुमार, अजय कुमार, महेंद्र छावड़ी, प्रभू राजोता, पूर्ण मल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62