[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाद्य सुरक्षा टीम ने 736 लीटर एक्सपायरी सामग्री नष्ट करवाई:गुढ़ागौड़जी में मिठाई का सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खाद्य सुरक्षा टीम ने 736 लीटर एक्सपायरी सामग्री नष्ट करवाई:गुढ़ागौड़जी में मिठाई का सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाया

खाद्य सुरक्षा टीम ने 736 लीटर एक्सपायरी सामग्री नष्ट करवाई:गुढ़ागौड़जी में मिठाई का सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाया

गुढ़ागौड़जी : दीपावली पर्व को देखते हुए फूड सेफ्टी टीम की ओर से जिले में अलग अलग जगह कार्यवाही की गई। सूरजगढ़ कस्बे के वार्ड नं 5 में स्थित श्रीनाथ फॉर्जेन फूड प्राइवेट लिमिटेड पर टीम द्वारा जांच की गई। जिसमें आइसक्रीम सहित 736 लीटर सामग्री एक्सपायर मिली।

जिसे एफएसओ महेंद्र चतुर्वेदी और उनकी टीम ने नष्ट करवाया। यह फर्म कई दिनों से बंद थी यहां कोई सप्लाई नहीं हो रही थी। इसके बाद टीम ने गिरिराज स्वीट्स पर जाकर पेड़ा और गोंद पाख (घी से बने उत्पाद) के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए।

सूरजगढ़ में 736 लीटर एक्सपायरी सामग्री नष्ट करवाई
सूरजगढ़ में 736 लीटर एक्सपायरी सामग्री नष्ट करवाई

इसके अलावा गुढ़ागौड़जी में मिठाइयों की दुकानों का निरीक्षण कर 27 किलो दूषित मिठाई को नष्ट करवाते हुए मिल्क केक का एक, पनीर के दो व रसगुल्ला का एक खाद्य नमूना लेकर जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला में भिजवाया।

सीएमएचओ डॉ दयानंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम के महेंद्र सिंह मेहनतकश, लालू यादव सहित अन्य मौजूद रहे। सीएमएचओ डॉ दयानंद सिंह ने बताया कि यदि किसी नागरिक को खाद्य पदार्थों में मिलावट की पुष्ट सूचना हो तो हमें कॉल कर जानकारी दे सकते है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad