[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती:राष्ट्रीय एकता दिवस पर कर्मचारी व अधिकारियों ने ली सत्य निष्ठा की प्रतिज्ञा, राष्ट्र को आगे बढ़ाने में निभाएं भागीदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती:राष्ट्रीय एकता दिवस पर कर्मचारी व अधिकारियों ने ली सत्य निष्ठा की प्रतिज्ञा, राष्ट्र को आगे बढ़ाने में निभाएं भागीदारी

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती:राष्ट्रीय एकता दिवस पर कर्मचारी व अधिकारियों ने ली सत्य निष्ठा की प्रतिज्ञा, राष्ट्र को आगे बढ़ाने में निभाएं भागीदारी

खेतड़ी नगर : खेतड़ी के केसीसी प्रोजेक्ट के प्रशासन भवन में गुरुवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक जीड़ी गुप्ता ने कर्मचारियों व अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान फिट इंडिया रन का भी आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि जीड़ी गुप्ता ने राष्ट्र की एकता में सरदार वल्लभ भाई पटेल के अनुकरणीय योगदान के बारे में विस्तार से समझाते हुए कहा कि सांस्कृतिक, भाषायी और क्षेत्रीय विभिन्नताओं को गले लगाने के महत्व को बढ़ावा देना चाहिए। जिससे सभी नागरिकों के बीच अपनेपन की भावना को बढ़ावा मिल सके। विपिन शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत की एकता के एक प्रमुख वास्तुकार के रूप में याद किया और कहा कि यह दिन हमारे देश विविधता में निहित शक्ति की याद दिलाता है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्र को आगे बढ़ाने में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए, जिससे राष्ट्र विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सके। इस दौरान केसीसी प्रशासन भवन के मुख्य द्वार के सामने रन फॉर यूनिटी के तहत फिट इंडिया रन का शुभारंभ हुआ। जीड़ी गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर फिट इंडिया रन को रवाना किया, प्रशासन भवन गेट से दौड़ प्रारंभ हुई, जो केसीसी प्रोजेक्ट के मुख्य गेट होते हुए प्रशासन भवन के गेट के सामने आकर संपन्न हुई।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर केसीसी महाप्रबंधक (खदान) पीड़ी बोहरा, एस गुहा, सजू सी सैम, मयूख चटर्जी, संजय शिवदर्शी, राहुल सिन्हा रॉय, वनेंदु भंडारी, वीके इंद्रा, एसएम अली, आफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना, डॉ गोपाल राठी, नागेश राजपुरोहित, मरसिंह भालोठिया, जगदीश जोशी, भूपेश भंबोरिया, मुन्नालाल जैदिया, सुनील कटेवा, विनायक साहु, एसएस दईया, पार्वती, मनोज, विकास धनखड़, राजू सहीत अधिकारी व कर्मचारियों ने फिट इंडिया रन में भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad