[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:देशी कट्टा किया बरामद, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:देशी कट्टा किया बरामद, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:देशी कट्टा किया बरामद, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

झुंझुनूं : उपचुनाव को देखते हुए झुंझुनूं की सुलताना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया है। थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी योगेश उर्फ बच्चियां (21) पुत्र किशोर सिंह सुलताना कस्बे के वार्ड न 11 का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कस्बे के राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास जोड़िया जाने वाली रोड़ पर एक युवक घूम रहा जिसके पास अवैध हथियार है। सूचना के बाद जाब्ते के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी योगेश रोड़ पर पैदल जाते हुए नजर आया। जिसे रोककर पूछताछ की तो घबरा गया। तलाशी ली तो एक देशी कट्टा मिला।

हथियार के लाइसेंस के बारे में पूछताछ की तो नहीं मिला। जिसके बाद अवैध देशी कट्टे को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। अवैध देसी कट्टे को लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के दौरान कॉन्स्टेबल योगेश कुमार की खास भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22