[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक महीने में 53 लाख रूपए जुर्माना वसूला:15 लाख ऑवरलोड़ वाहन और 38 लाख अन्य वाहनों से वसूले, परिवहन विभाग की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एक महीने में 53 लाख रूपए जुर्माना वसूला:15 लाख ऑवरलोड़ वाहन और 38 लाख अन्य वाहनों से वसूले, परिवहन विभाग की कार्रवाई

एक महीने में 53 लाख रूपए जुर्माना वसूला:15 लाख ऑवरलोड़ वाहन और 38 लाख अन्य वाहनों से वसूले, परिवहन विभाग की कार्रवाई

झुंझुनूं : विधानसभा उपुचनाव और दीपावली को देखते हुए परिवहन विभाग ओवरलोड़ वाहनों को लेकर सख्त नजर आ रहा है। पिछले पन्द्रह दिन में विभाग की ओर से 50 ऑवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर 15 लाख रूपए की सीएफ की राशि वसूल की गई है।

इसके अलावा अन्य वाहनों से भी करीब 38 लाख रूपए की सीएफ राशि वसूली गई है। जिला परिवहन अधिकरी मक्खन लाल जांगिड़ ने बताया कि उपचुनाव और दीपावली के त्यौंहार को लेकर आगे से निर्देश मिले थे।

तीन उडनदस्तों के द्वारा नियमित रूप से वाहनों को चेकिंग कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। खासकर ओवरलोड़ वाहनों विशेष फोक्स किया है। 15 दिन में 50 ऑवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 15 लाख रूपए का जुर्माना वसूला है।

इसके अलावा दीपावली के त्यौंहार को देखते हुए अन्य वाहनों को भी नियमित रूप से चेक करते हुए इसी महीने में 38 लाख रूपए की सीएफ राशि वसूल की है। जो पिछली दीपावली की सीजन से दोगुनी राशि है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22