[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बदमाशों ने युवक पर चाकू और डंडों से किया हमला:रुपए और सोने की अंगूठी छीनी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बदमाशों ने युवक पर चाकू और डंडों से किया हमला:रुपए और सोने की अंगूठी छीनी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बदमाशों ने युवक पर चाकू और डंडों से किया हमला:रुपए और सोने की अंगूठी छीनी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

चूरू : चूरू जिले के तारानगर थाना इलाके के सात्यूं गांव में चाचा के घर रुपए देने जा रहे युवक पर बदमाशों ने रास्ते में रोककर डंडे और चाकू से हमला कर दिया। युवक से मारपीट कर बदमाशों ने 30 हजार रुपए, सोने की अंगूठी और मोबाइल छीन लिया। घायल युवक को गंभीर हालत में तारानगर के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां युवक के हाथ और सिर में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया।

डीबी अस्पताल में सात्यूं निवासी अनिल कुमार (26) ने बताया कि शुक्रवार शाम अपने घर से 30 हजार रुपए पिताजी से लेकर चाचा के घर देने जा रहा था। तभी रास्ते में गोगा जांटी के पास एक दुकान पर खड़ा था। पीछे से आए रणवीर, मांडिया, पिलानी निवासी प्रमोद और सुभाष डंडे और चाकू लेकर आए। जिन्होंने कहा कि जयवीर ने फोन पर तूझे मारने को कहा है। युवकों ने उसके साथ चाकू और डंडे से मारपीट की। चाकू से कान के पीछे, सिर और हाथ में गंभीर चोट आई। बदमाश मारपीट कर युवक से 30 हजार रुपए, हाथ में पहनी सोने की अंगूठी और मोबाइल छीनकर ले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को निजी वाहन से तारानगर के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज करने के बाद हालत गंभीर होने पर चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से कॉन्स्टेबल दयाराम शर्मा इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, जहां उन्होंने घायल से घटना की जानकारी ली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin