[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व मुख्यमंत्री भैरो सिंह शेखावत की जयंती मनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व मुख्यमंत्री भैरो सिंह शेखावत की जयंती मनाई

पूर्व मुख्यमंत्री भैरो सिंह शेखावत की जयंती मनाई

खेतड़ी : कस्बे के उपखंड कार्यालय के सामने बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भैरो सिंह शेखावत की जयंती मनाई गई। श्याम सिंह चौहान ने बताया कि भैरो सिंह ने हमेशा लोकतंत्र को मजबूत करने की कोशिश की व गरीब के सच्चे सेवक बन कर रहे। उन्होंने गरीबों के लिए अंत्योदय योजना लागू की थी जिसे बाद में पूरे देश में लागू किया गया।

शेखावत अपने जीवन में किसी से एक बार मिल लेते तो उसे कभी भूलते नहीं थे। उनकी स्मृति शक्ति ने ही उन्हें जनता के बीच सच्चा जनसेवक बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वलित कर शेखावत के चित्र पर माला पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर हरिओम सिं‍ह, मोहनराम बावता, खुशीराम खटाणा, राजेश धेधड, पूर्णमल, संदीप, सुभाष बांसियाल, प्रकाश आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker