[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मॉक ड्रिल:बाड़मेर से मुनाबाव जाने वाली ट्रेन के दो कोच पटरी से उतरे, बचाव दल ने यात्रियों को बचाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बाड़मेरराजस्थानराज्य

मॉक ड्रिल:बाड़मेर से मुनाबाव जाने वाली ट्रेन के दो कोच पटरी से उतरे, बचाव दल ने यात्रियों को बचाया

मॉक ड्रिल:बाड़मेर से मुनाबाव जाने वाली ट्रेन के दो कोच पटरी से उतरे, बचाव दल ने यात्रियों को बचाया

बाड़मेर : बाड़मेर से मुनाबाव जाने वाली गाड़ी संख्या 04881 का मॉक ड्रिल अभ्यास मंगलवार सुबह 10:10 से 11 बजे तक रेलवे स्टेशन पर हुआ। राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) आरआरसी अजमेर टीम, रेलवे पुलिस, सिविल डिफेंस, पुलिस, रेलवे व स्थानीय मेडिकल टीम ने रेलवे स्टेशन बाड़मेर पर रेस्क्यू किया। बाड़मेर से मुनाबाव जाने वाली गाड़ी के दाे काेच स्टेशन पर पटरियों से उतरे और एक कोच दूसरे के ऊपर पर चढ़ गया।

दुर्घटना के बाद मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार सुनाई दी और सूचना मिलने पर राहत दल पहुंचा। कमाडेंट विकाससिंह के निर्देशानुसार छठी बटालियन एनडीआरएफ आरआरसी प्रभारी योगेश कुमार मीना और निरीक्षक विजय सिंह मीना के सान्निध्य में रेस्क्यू टीम ने भागीदारी निभाई। इस दौरान एडीआरएम जाेधपुर राकेश खराड़ी माैजूद रहे।

बाड़मेर स्टेशन के समीप ही पैसेंजर ट्रेन (डीरेल) पटरियाें से उतर गई। एक कोच दूसरे कोच पर चढ़ गया। एनडीआरएफ के जवानों ने ट्रेन के ऊपर चढ़कर यात्रियों को नीचे उतारा। वहीं ट्रेन की खिड़कियां मशीन से काटकर घायल यात्रियों को बाहर निकाला। मौके पर पूरी तरह से हादसे जैसा दृश्य नजर अाया। रेलवे की ओर से नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया, इसमें घायल होने वाले यात्रियों की सूची तैयार की गई। मौके पर घायलों के उपचार के लिए डाॅक्टराें की टीमें तैनात रही, घायलाें का प्राथमिक उपचार किया गया। रेलवे मंडल अस्पताल के साथ ही निजी अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने भी घायलाें का इलाज किया। वहीं रिलीफ ट्रेन से यात्रियों को अस्पताल व अन्य स्टेशनों की ओर भेजा गया।

एनडीआरएफ और रेलवे प्रबंधन ने दुर्घटना की स्थिति में कैसे बचाव कार्य किए जाए का रिहर्सल किया गया ताकि रेल दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों का रेस्क्यू व अन्य सहायता दी जा सके। इस रेस्क्यू में करीब 300 कर्मचारी अधिकारियों ने भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin